छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में मौसम ने ली करवट, बरसात थमी, गुलाबी ठंड ने दी दस्तक….

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : छत्तीसगढ़ में मौसम अब बदल चुका है। लगातार हो रही बरसात का सिलसिला थमने लगा है और अब प्रदेश में गुलाबी ठंड ने दस्तक दे दी है। आसमान से बादल विदा ले रहे हैं, जबकि सर्द हवाओं ने सुबह और शाम को सुहाना बना दिया है।

Advertisement

मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी के पूर्व-मध्य हिस्से और म्यांमार तट के पास बना निम्न दबाव का क्षेत्र अगले 48 घंटों में म्यांमार-बांग्लादेश की ओर उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ेगा। इसके असर से छत्तीसगढ़ में वर्षा गतिविधियों में अब लगातार कमी आएगी।

Advertisement

अगले 24 घंटों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम वर्षा संभव है, लेकिन उसके बाद मौसम शुष्क और साफ़ रहेगा। 5 नवंबर से पूरे प्रदेश में ठंडी और खुशनुमा हवाओं का दौर शुरू होगा।

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, अगले कुछ दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हो सकती है। यानी अब सुबह-शाम ठंडक का अहसास बढ़ेगा, जबकि दिन में हल्की गर्माहट बनी रहेगी, बिल्कुल वैसे ही जैसे गुलाबी सर्दी की शुरुआत होती है।

4 से 8 नवंबर तक राज्य के अधिकतर हिस्सों में शुष्क और सुहावना मौसम रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि अब गरम कपड़े तैयार रखें और सर्द हवाओं के साथ चाय की प्याली के मौसम का स्वागत करें।

Related Articles

Back to top button