जशपुर

गौवंश का वध कर मांस बनाने वाले पांच आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल….

जशपुर पुलिस ने “ऑपरेशन शंखनाद” के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी गौवंश का वध कर मांस बनाकर खाने और बेचने की फिराक में थे। पुलिस ने मौके से डेढ़ किलो गौमांस और मांस काटने के औजार भी जब्त किए हैं। मामला पत्थलगांव थाना क्षेत्र के ग्राम मुंडापारा का है।

Advertisement

 

Advertisement

मामला पत्थलगांव थाना क्षेत्र के मुंडापारा का है। पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग गौवंश का वध कर मांस तैयार कर रहे हैं। इस पर थाना प्रभारी विनीत कुमार पांडे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। मौके से डेढ़ किलो गौमांस, गौवंश का कटा सिर, पैर और मांस काटने के औजार बरामद हुए।

 

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे मांस खाने और बेचने के लिए हिस्सा बांट रहे थे। उनकी निशानदेही पर पांचवें आरोपी विनय कुजूर को भी गिरफ्तार किया गया। उसने बाकी बचे मांस को नाले में बहा देने की बात कबूल की।

 

पुलिस ने पांचों आरोपियों राजू कुजूर, राजेन्द्र कुजूर, विनय कुजूर, संदीप कुजूर और गोकुल टोप्पो को छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 5 और 10 के तहत जेल भेज दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने कहा कि ऑपरेशन शंखनाद लगातार जारी है और गौवंश की अवैध कटाई करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

Related Articles

Back to top button