खेल

आर अश्विन ने आईपीएल से किया संन्यास का ऐलान….

टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर आर अश्विन ने आईपीएल से भी संन्यास ले लिया है। आईपीएल में पांच अलग-अलग टीमों के लिए खेल चुके अश्विन ने इस खबर की जानकारी ट्वीट करके दी है। साथ ही में उन्होंने ये भी बताया है कि वह अब दुनियाभर के अलग-अलग फ्रेंचाइजी क्रिकेट में खेलते हुए नजर आ सकते हैं।

Advertisement

 

Advertisement

अश्विन ने अपने ट्वीट में लिखा कि, खास दिन और इसलिए एक खास शुरुआत। कहते हैं हर अंत की एक नई शुरुआत होती है, एक आईपीएल क्रिकेटर के रूप में मेरा समय आज समाप्त हो रहा है, लेकिन विभिन्न लीगों में एक खिलाड़ी के रूप में मेरा समय आज से शुरू हो रहा है। इतने सालों से मिली शानदार यादों और रिश्तों के लिए सभी फ्रेंचाइजी का शुक्रिया। आईपीएल और BCCI का भी बहुत बहुत धन्यवाद, जिन्होंने अब तक मुझे जो कुछ भी दिया है। आगे जो भी है, उसका आनंद लेने और उसका पूरा फायदा उठाने के लिए उत्सुक हूं।

 

 

 

Related Articles

Back to top button