रायपुर

VIDEO : रेलवे स्टेशन के पास मालगाड़ी के दो पहिये पटरी से उतरे, बड़ा हादसा टला

रायपुर – रेलवे स्टेशन के पास मालगाड़ी हादसे का शिकार हो गई। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन घटना के बाद रेलवे संचालन पर असर पड़ा है।जानकारी के मुताबिक यह घटना उरकुरा से RSD जाने वाली लाइन पर उरला इलाके में हुई। यहां अचानक मालगाड़ी के दो चक्के पटरी से उतर गए। तेज़ आवाज़ और झटके के बाद मौके पर अफरातफरी की स्थिति बन गई। हालांकि ट्रेन के अन्य डिब्बे सुरक्षित रहे।

Advertisement

 

Advertisement

सूचना मिलते ही रेलवे अधिकारियों की टीम तुरंत मौके पर पहुँची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया। भारी मशक्कत के बाद मालगाड़ी को दोबारा पटरी पर लाने का काम किया जा रहा है।रेलवे प्रशासन ने फिलहाल हादसे की वजहों की जांच शुरू कर दी है। तकनीकी खराबी या ट्रैक की समस्या के कारण चक्के पटरी से उतरे — इसका खुलासा जांच रिपोर्ट आने के बाद होगा। उरला इलाके में हुए इस हादसे ने एक बार फिर रेलवे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। राहत की बात यह है कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।

Related Articles

Back to top button