छत्तीसगढ़

चैतन्य बघेल 14 दिनों की न्यायिक रिमांड पर भेजे गए….

 

Advertisement

छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले मामले में बड़ी खबर सामने आई है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को ईडी की विशेष अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। अब वह 6 सितंबर तक जेल में रहेंगे।चैतन्य बघेल 23 अगस्त तक प्रवर्तन निदेशालय की रिमांड पर थे। निर्धारित अवधि पूरी होने के बाद शुक्रवार को उन्हें विशेष अदालत में पेश किया गया। सुनवाई के दौरान ईडी ने अदालत को बताया कि शराब घोटाले से जुड़े मामले में अभी कई पहलुओं की जांच बाकी है। आगे पूछताछ के लिए आरोपी को फिर से रिमांड पर लेने की जरूरत पड़ सकती है।

Advertisement

 

अदालत ने फिलहाल चैतन्य बघेल को न्यायिक रिमांड पर भेजने का आदेश दिया है। इसके साथ ही अदालत ने स्पष्ट किया है कि 6 सितंबर को अगली सुनवाई होगी और उस समय ईडी चाहे तो नई रिमांड की मांग कर सकती है।

 

अदालत में पेशी के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही। बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके।तो चैतन्य बघेल अब 6 सितंबर तक जेल में रहेंगे और अगली पेशी पर यह साफ होगा कि ईडी आगे उन्हें रिमांड पर लेगी या नहीं।

 

Related Articles

Back to top button