छत्तीसगढ़
26 SI को मिला प्रमोशन बने TI, DGP ने जारी किए आदेश

छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय ने सब इंस्पेक्टर से इंस्पेक्टर के प्रमोशन की सूची जारी कर दी है। इस सूची में कुल 26 सब इंस्पेक्टरों को प्रमोशन देकर थानेदार यानी टीआई बनाया गया है।
पुलिस महानिदेशक ने आदेश जारी कर दिए हैं। प्रमोशन के बाद अब इन अधिकारियों की नई पदस्थापना भी जल्द की जाएगी।
बताया जा रहा है कि लंबे समय से प्रमोशन का इंतजार कर रहे अफसरों के लिए यह बड़ी सौगात है। अब इन सभी 26 अधिकारियों को इंस्पेक्टर के पद पर नई जिम्मेदारी मिलेगी।




