बिलासपुर

जूनी लाइन में एसएसपी की दबिश, आधा दर्जन नशेड़ी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस को लगाई फटकार….

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : बिलासपुर – रविवार को पुलिस की अचानक दबिश से जूनी लाइन इलाके में हड़कंप मच गया। खुद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह मौके पर पहुंचे और लापरवाही पर कोतवाली पुलिस को जमकर फटकार लगाई। कार्रवाई के दौरान 5 नशेड़ी रंगे हाथ पकड़े गए।

Advertisement

Advertisement

दरअसल, जूनी लाइन इलाके में लंबे समय से नशेड़ियों का आतंक था। यहां खुलेआम नशाखोरी हो रही थी, जिससे परेशान स्थानीय लोगो ने पुलिस से मदद मांगी. लगातार शिकायतों के बावजूद कार्रवाई न होने पर रविवार दोपहर एसएसपी रजनेश सिंह अचानक थाना सिटी कोतवाली पहुंचे और थानेदार सहित पूरे स्टाफ को कड़ी फटकार लगाई। इसके बाद एसएसपी ने मौके पर पहुंचकर इलाके का मुआयना किया। पुलिस ने घेराबंदी कर करीब आधा दर्जन नशेड़ियों को नशा करते पकड़ा। कई आरोपी झाड़ियों में छिपे मिले, जिन्हें दौड़ाकर पकड़ा गया। इस दौरान नशे के इंजेक्शन और अन्य सामग्री भी बरामद की गई। गिरफ्तार आरोपियों को कोतवाली थाना लाकर वैधानिक कार्रवाई की गईं।

 

अचानक हुई इस दबिश से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली। इस कार्रवाई के दौरान एडिशनल एसपी राजेंद्र जायसवाल, सीएसपी गगन कुमार, कोतवाली टीआई देवेश राठौर और एसीसीयू की टीम भी मौजूद रही। पुलिस अधिकारियों ने साफ कर दिया है कि शहर में नशे का कारोबार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों पर लगातार शिकंजा कसा जाएगा।

 

Related Articles

Back to top button