बिलासपुर

सनाढ्य ब्राह्मण समाज बिलासपुर की नई कार्यकारिणी का गठन, अध्यक्ष दीक्षित, सचिव सतीश, कोषाध्यक्ष बने अभय बरुआ….

 

Advertisement

बिलासपुर। सनाढ्य ब्राह्मण समाज बिलासपुर की एक आवश्यक बैठक स्वर्गीय लखीराम अग्रवाल सभा भवन में आयोजित की गई। इस बैठक में पिछले कार्यकाल की पूरी जानकारी प्रस्तुत की गई और नई कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया।

Advertisement

 

चुनाव प्रभारी राजेश मिश्रा की देखरेख में हुए चुनाव में सत्र 2025-26 के लिए अध्यक्ष पद पर लक्ष्मी नारायण दीक्षित को चुना गया। वहीं सचिव पद पर सतीश तिवारी, कोषाध्यक्ष पद पर अभय बरुआ, सह सचिव पद पर राकेश मिश्रा और सह कोषाध्यक्ष पद पर शैलेंद्र उपाध्याय का चयन किया गया।

 

इसके अलावा उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी अनुपम तिवारी, मनोज व्यास, विवेक पाराशर, आनंद मूर्ति मिश्रा, राजेंद्र प्रसाद दुबे, प्रकाश तिवारी और भरत पांडे को सौंपी गई। संगठन महासचिव का दायित्व ऋषि उपाध्याय को दिया गया।

 

बैठक में ओ.पी. बिरथरे, नरेंद्र सहारिया, मथुरा प्रसाद वैद्य, दिनेश उपाध्याय, सनत कुमार पांडे, सुरेश बरुआ, सीताराम दीक्षित, प्रमोद दीक्षित, सुरेश पचौरी, दीप राज उपाध्याय, मधुसूदन शर्मा, प्रदीप कुमार दीक्षित, मोहन लाल पचौरी, अरविंद सिरोटिया, डॉ. तनुजा बिरथरे समेत बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे।नई कार्यकारिणी के गठन के बाद समाज के विकास और एकता को लेकर कई महत्वपूर्ण सुझाव भी रखे गए।

Related Articles

Back to top button