जांजगीर-चाम्पा

शराब पार्टी बनी मौत का कारण, दोस्तों ने मिलकर कर दी युवक की हत्या

जांजगीर जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र में सोमवार रात एक शराब पार्टी ने खून-खराबे का रूप ले लिया। मामला थाना अकलतरा के अंतर्गत झलमला और बाना गांव के युवकों से जुड़ा है।

Advertisement

 

Advertisement

पुलिस के अनुसार, मृतक आकाश कुर्रे (निवासी झलमला) अपने दोस्तों करण सोनी (निवासी झलमला) और शिव बघेल (निवासी बाना) के साथ तारौद भट्ठी से शराब खरीदकर लौट रहा था। रास्ते में कुछ दूर जाकर तीनों ने शराब पीना शुरू किया। इसी दौरान आपसी कहासुनी और गाली-गलौज होने लगी, जो देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गई।

 

झगड़े के दौरान आरोपी शिव बघेल और करण सोनी ने मिलकर आकाश को पकड़ लिया। इसके बाद करण सोनी ने अपने पास रखे चाकू से आकाश के पेट में वार कर दिया। गंभीर रूप से घायल आकाश को इलाज के लिए बिलासपुर लाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

 

घटना की जानकारी मिलते ही अकलतरा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर अभिरक्षा में ले लिया है। पूछताछ जारी है और पुलिस हत्या के पीछे के कारणों की गहराई से जांच कर रही है।

 

Related Articles

Back to top button