मुंगेली

स्कूल के छत का प्लास्टर गिरने से दो मासूम घायल

 

Advertisement

(मनीष नामदेव) : मुंगेली जिले के जरहागांव क्षेत्र के शासकीय प्राथमिक शाला बरदुली में पढ़ाई कर रहे बच्चों के साथ एक बड़ा हादसा हो गया। शुक्रवार को तीसरी कक्षा में पढ़ाई के दौरान अचानक छत का प्लास्टर भरभरा कर गिर पड़ा। इस घटना में दो मासूम छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए।

Advertisement

 

घटना में हिमांशु दिवाकर और आंशिक दिवाकर के सिर में चोट आई है। हिमांशुक को सिर में तीन टांके लगे हैं। हादसे के बाद परिजन बेहद घबराए हुए हैं, वहीं बच्चे सदमे में हैं और अब स्कूल जाने से डरने लगे हैं।

 

“बच्चे रोज़ की तरह स्कूल गए थे, तभी अचानक प्लास्टर गिर गया। चोट लगते ही बच्चे रोने लगे… अब स्कूल का नाम सुनकर भी सहम जाते हैं।” घायल बच्चों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दशरंगपुर में उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। इस हादसे ने एक बार फिर सरकारी स्कूलों की जर्जर इमारतों और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Related Articles

Back to top button