रायपुर

मोबाइल चोरी कर करोड़ों की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के 4 आरोपी गिरफ्तार….

 

Advertisement

रायपुर – देशभर के बाजारों में मोबाइल चोरी और ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के जरिए लाखों की ठगी करने वाले एक अंतरराज्यीय गैंग का पर्दाफाश रायपुर पुलिस ने किया है। इस गैंग के चार मुख्य आरोपियों को झारखंड और पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया गया है।

Advertisement

 

गैंग का सरगना देवा उर्फ देव कुमार महतो है, जो देशभर के राज्यों में अपने गुर्गों को भेजकर बाजारों में भीड़ के बीच मोबाइल चोरी करवाता था। मोबाइल चोरी के बाद आरोपियों द्वारा फोन पे जैसे एप्स के जरिए पीड़ितों के खातों से सीधे रकम ट्रांसफर की जाती थी।

 

पुलिस के अनुसार अप्रैल, मई और जून—सिर्फ तीन महीनों में इस गैंग ने 80 से ज्यादा मोबाइल चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है। रायपुर के तेलीबांधा और गुढ़ियारी इलाके में दर्ज मामलों की जांच के बाद पुलिस की टीम झारखंड और बंगाल पहुंची। यहां टीम ने कांवड़ियों का वेष धारण कर आरोपियों को दबोचा।

गिरफ्तार आरोपी:
देवा उर्फ देव कुमार महतो (सरगना)
कन्हैया कुमार मंडल
विष्णु कुमार मंडल
ओम प्रकाश ठाकुर

गिरफ्तार आरोपियों के पास से चोरी के मोबाइल फोन, नगद 1 लाख रुपये, एटीएम कार्ड और सिम कार्ड बरामद किए गए हैं। इनके मोबाइल से करीब 40–50 QR कोड मिले हैं, जिनसे करोड़ों की ट्रांजेक्शन का अनुमान है।

 

इस गिरोह की गतिविधियां बिहार, झारखंड, एमपी, महाराष्ट्र, तेलंगाना, तमिलनाडु, गुजरात, राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड तक फैली हुई थीं। इन सभी राज्यों को सूचना भेजी जा रही है और अन्य सहयोगियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।इस सफलता में रायपुर की एंटी क्राइम और साइबर यूनिट और थाना तेलीबांधा व गुढ़ियारी पुलिस की अहम भूमिका रही। पुलिस की सतर्कता से करोड़ों की ठगी करने वाला यह नेटवर्क बेनकाब हो गया है।

 

Related Articles

Back to top button