देश

RBI ने रेपो रेट में नहीं किया कोई बदलाव

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने 4 अगस्त को शुरू हुई मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी (MPC) की मीटिंग में हुए फैसलों की आज घोषणा कर दी। भारतीय रिजर्व बैंक ने रेपो रेट को 5.5 प्रतिशत पर ही स्थिर रखने का फैसला किया है। आरबीआई गवर्नर ने इस बार रेपो रेट में किसी भी तरह के बदलाव का ऐलान नहीं किया। बताते चलें कि आरबीआई इस साल रेपो रेट में 1.00 प्रतिशत की कटौती कर चुका है। केंद्रीय बैंक ने इस साल फरवरी, अप्रैल और जून में रेपो रेट घटाया था। आरबीआई ने इस साल फरवरी में 0.25 प्रतिशत, अप्रैल में 0.25 प्रतिशत और फिर जून में 0.50 प्रतिशत रेपो रेट घटाया था।

Advertisement

 

Advertisement

संजय मल्होत्रा ने बताया कि मौजूदा परिस्थितियों को ध्यान में रखे हुए मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी ने रेपो रेट को स्थिर रखने का फैसला किया है। आरबीआई ने चालू वित्त वर्ष के लिए खुदरा महंगाई दर के अनुमान को घटाकर 3.1 प्रतिशत कर दिया गया है जबकि पहले इसके 3.7 प्रतिशत रहने का अनुमान जताया गया था। गवर्नर ने कहा कि रेपो रेट में की गई 1 प्रतिशत की कटौती का प्रभाव अभी पूरी तरह नहीं दिखा है। इसके अलावा, मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी ने अपने न्यूट्रल रुख को भी कायम रखने का फैसला किया है।

Related Articles

Back to top button