बिलासपुर

खारुन नदी किनारे मिली 72 वर्षीय बुजुर्ग की लाश, दो दिन से था लापता

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : बिलासपुर जिले के सीपत थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब खारुन नदी के तट पर एक 72 वर्षीय बुजुर्ग का शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान रामरतन साहू पिता चोखाराम साहू, निवासी ग्राम मोहरा, के रूप में हुई है।

Advertisement

 

Advertisement

बताया जा रहा है कि रामरतन साहू शुक्रवार को वृंदावन मंदिर जाने की बात कहकर घर से निकले थे, लेकिन दो दिनों तक घर नहीं लौटे। परिजन और गांववाले उनकी तलाश में जुटे थे।रविवार दोपहर करीब 1 बजे, ग्राम पंधी के पास खारुन नदी किनारे ग्रामीणों ने शव देखा, जिसके बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई। तत्काल सूचना सीपत पुलिस को दी गई।

 

मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी गोपाल सतपथी ने बताया कि शव की पहचान के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आशंका जताई जा रही है कि शव पानी में बहकर ग्राम मोहरा की ओर से आया होगा, क्योंकि खारुन नदी रतनपुर के खूंटाघाट से निकलती है और बिलासपुर की अरपा नदी में मिलती है।फिलहाल मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी। पुलिस इस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है, जिसमें हादसा, आत्महत्या या अन्य किसी कारण की संभावना शामिल है।

Related Articles

Back to top button