जांजगीर-चाम्पा

पुलिस ने गांव में ग्राम सुरक्षा समिति और महिला कमांडो टीम का किया गठन

जांजगीर-चाम्पा – पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में थाना शिवरीनारायण पुलिस ने ग्राम राहौद में ग्राम सुरक्षा समिति एवं महिला कमांडो टीम का गठन किया। यह कदम गांव में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और अपराधों पर नियंत्रण के उद्देश्य से उठाया गया है।कार्यक्रम के दौरान महिला कमांडो को पहचान पत्र (ID कार्ड), टोपी और सीटी वितरित किए गए। उन्हें ग्रामीण सुरक्षा के प्रति जागरूकता और सतर्कता बरतने की जिम्मेदारी भी सौंपी गई।

Advertisement

 

Advertisement

ग्राम रक्षा समिति के मुख्य कार्य:

 

  • गांव में बाहरी व्यक्तियों की गतिविधियों की जानकारी देना।
  • अवैध कारोबार में लिप्त लोगों की सूचना देना।
  • किसी भी बड़ी समस्या की सूचना संबंधित थाना या चौकी को देना।
  • अवैध शराब, जुआ-सट्टा जैसे गतिविधियों की जानकारी देना।
  • साइबर अपराध, ट्रैफिक और नशामुक्ति जैसे विषयों पर ग्रामीणों को जागरूक करना।

 

सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए घुमंतु मवेशियों को सड़कों से हटाकर सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने, उनके मालिकों की जानकारी निकालने, आश्रय स्थलों में रखने और रेडियम पट्टी लगाने की जानकारी भी ग्रामीणों को दी गई।इस अभियान का नेतृत्व SDOP चांपा श्री यदुमणि सिदार द्वारा किया गया।

 

इस कार्यक्रम में थाना प्रभारी प्रवीण कुमार द्विवेदी, ASI रामप्रसाद बघेल, प्रधान आरक्षक नरेंद्र शुक्ला, आरक्षक तारीकेस पांडे, प्रवीण साहू व वेदराम पटेल का विशेष योगदान रहा।पुलिस प्रशासन का यह प्रयास ग्राम सुरक्षा के क्षेत्र में एक मजबूत कदम माना जा रहा है।

Related Articles

Back to top button