रायपुर
पेड़ पर लटका मिला नाबालिग का शव, आत्महत्या की आशंका….!

रायपुर – विधानसभा थाना क्षेत्र में एक नाबालिग का शव संदिग्ध हालात में पेड़ से लटका हुआ मिला है।मामला विधानसभा इलाके के एक स्कूल का है, जहां स्कूल बिल्डिंग के ठीक पीछे एक पेड़ पर रस्सी से लटकता शव देख लोगों में हड़कंप मच गया।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।बताया जा रहा है कि मृतक पास के ही गांव का रहने वाला था।
फिलहाल पुलिस इस मामले को आत्महत्या मान रही है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल यह मामला पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है, और पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी हुई है।




