छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार धीमी, एक-दो स्थानों पर बारिश और वज्रपात की चेतावनी….

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : छत्तीसगढ़ में मानसून अब धीरे-धीरे कमजोर पड़ता नजर आ रहा है।मौसम विभाग के मुताबिक 31 जुलाई से प्रदेश में वर्षा की तीव्रता और वितरण में कमी आने की संभावना है। हालांकि, एक-दो स्थानों पर मेघगर्जन की गतिविधियाँ अभी भी बनी रह सकती हैं।

Advertisement

पिछले 24 घंटों में प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई, जबकि बस्तर और रायपुर संभाग के कुछ इलाकों में भारी बारिश भी देखने को मिली।प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस दुर्ग में दर्ज किया गया, और न्यूनतम तापमान भी दुर्ग में ही 19.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

Advertisement

वर्षा के प्रमुख आंकड़ों पर नजर डालें तो भानुप्रतापपुर में 9 सेमी, मैनपुर 7 सेमी, खड़गांव और अंतागढ़ में 6-6 सेमी, अंबागढ़ चौकी, मोहला, लोरमी, मानपुर समेत कई इलाकों में 5 सेमी तक वर्षा दर्ज की गई। वहीं कुकदुर, कोहकामेटा, कोंडागांव, रामचंद्रपुर, राजिम, पाटन, माकड़ी, केशकाल और डौंडी जैसे स्थानों में 3 सेमी तक वर्षा दर्ज की गई।मानसून द्रोणिका इस समय राजस्थान से होते हुए दीघा और बंगाल की खाड़ी तक सक्रिय है।साथ ही 0.9 किलोमीटर ऊंचाई पर एक और द्रोणिका उत्तर-पश्चिम मध्यप्रदेश से होते हुए बंगाल की खाड़ी की ओर बनी हुई है।

 

1 अगस्त के लिए अनुमान यह है कि प्रदेश के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है।
चेतावनी के तौर पर एक-दो स्थानों पर मेघगर्जन और वज्रपात की संभावना भी बनी हुई है।दो दिनों के बाद भी कुछ क्षेत्रों में बादल गरजने और हल्की बारिश की गतिविधियाँ जारी रह सकती हैं।तो मौसम रहेगा नम और थोड़ा सा गरजता हुआ बिजली से सतर्क रहें और खुले में रहने से बचें।

 

 

Related Articles

Back to top button