छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ के इन जिलों में महसूस किए गए भूकंप के झटके….

छत्तीसगढ़ के जशपुर और अंबिकापुर जिलों में गुरुवार सुबह 7:30 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.1 मापी गई है। जानकारी के अनुसार, भूकंप का केंद्र जशपुर जिले का बगीचा इलाका रहा।
करीब 4 से 5 सेकंड तक धरती हिलती रही, जिससे कई जगहों पर खिड़कियां-दरवाजे कांपने लगे। झटके महसूस करते ही लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए। हालांकि राहत की बात यह है कि इस भूकंप में कहीं से भी जानमाल के नुकसान की खबर नहीं आई है।




