पानी भराव को लेकर महिलाओ का पार्षद पर फूटा गुस्सा….

(मनीष नामदेव) : मुंगेली परमहँस वार्ड क्रमांक 06 के निवासियों ने अपनी बुनियादी सुविधाओं की मांग को लेकर आवेदन कलेक्टर जनदर्शन में दिया उनका कहना है कि पिछले 20 वर्षों से वे सड़क और नाली निर्माण की मांग कर रहे हैं, लेकिन नगर पालिका और जिला प्रशासन की अनदेखी के कारण उनकी समस्या का समाधान नहीं हो पाया है. वार्ड के पार्षद जीतू दावड़ा भी बेफिक्र है.
बता दे कि परमहँस वार्ड में बारिश होते ही वार्ड की सड़को में पानी भर जाता हैं। दशा इतनी खराब है कि दूषित पानी सड़कों पर बहता है… और गली मानो गंदे नाले में बदल जाती है. इससे न सिर्फ बदबू और गंदगी फैली है, बल्कि मच्छर, कीड़े-मकोड़े और ज़हरीले जीव-जंतु घरो में घुस आते है जिससे जान माल का खतरा बना रहता है.
इस मामले में वार्ड वासियो ने वर्तमान पार्षद जितेन्द्र दावडा से संपर्क किया तो कहा कि मुझे पार्षद बने लगभग 06 माह ही हुए हैं और जो पूर्व पार्षद से काम 20 वर्षों में नहीं हो सका, वह अब क्या होगा। पूर्व पार्षद मोहन मल्लाह 15 वर्षों तक पार्षद रहे, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पाया। जिससे महिलाओ ने शिकायत लेकर कलेक्टर जनदर्शन पहुंच वार्ड कि समस्या को लेकर आवेदन दिया.




