बिलासपुर

स्पा सेंटरों पर पुलिस की छापेमारी, संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी तेज….

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : बिलासपुर पुलिस ने देह व्यापार की आशंका के मद्देनज़र स्पा सेंटरों पर सघन जांच अभियान चलाया है। इस कार्रवाई के दौरान अलग-अलग थाना क्षेत्रों में संचालित कई स्पा सेंटरों की चेकिंग की गई। जांच में हालांकि कोई संदिग्ध गतिविधि सामने नहीं आई, लेकिन पुलिस ने स्पा संचालकों और कर्मचारियों को जरूरी समझाइश देते हुए सख़्त हिदायतें भी दी हैं।

Advertisement

 

Advertisement

29 जुलाई को बिलासपुर पुलिस ने शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में स्थित स्पा सेंटरों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर ये कार्रवाई अंजाम दी गई।इस अभियान की कमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर राजेन्द्र जायसवाल, सीएसपी सिविल लाइंस निमितेश सिंह, सीएसपी सरकंडा सिद्धार्थ बघेल, डीएसपी रस्मित कौर चावला, डीएसपी भारती मरकाम, और डीएसपी अनीता मिंज सहित अन्य पुलिस अधिकारियों की टीम ने संभाली।

 

जांच के दौरान तारबाहर थाना क्षेत्र स्थित द एलिमेंट स्पा, सनराइज स्पा, खुशी स्पा, और सरकंडा थाना क्षेत्र के ईवा स्पा की चेकिंग की गई।स्पा सेंटरों में कार्यरत युवक-युवतियों के पहचान पत्र, जैसे आधार कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस, की जांच की गई। सभी स्टाफ भारतीय नागरिक पाए गए और किसी प्रकार की अवैध गतिविधि सामने नहीं आई।

 

हालांकि, पुलिस ने सभी स्पा संचालकों को कर्मचारियों और आने वाले ग्राहकों की पूरी जानकारी रखने की सख़्त हिदायत दी है। साथ ही भविष्य में किसी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने को भी कहा गया है।फिलहाल किसी प्रकार की आपत्तिजनक गतिविधि नहीं मिली, लेकिन पुलिस की ये पहल साफ संकेत देती है कि अवैध कार्यों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति पर सख़्ती से अमल किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button