छत्तीसगढ़
सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, शहीदी सप्ताह के दौरान 4 माओवादी स्मारक ध्वस्त

बीजापुर – शहीदी सप्ताह के दौरान सुरक्षा बलों ने माओवादियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 4 स्मारकों को ध्वस्त कर दिया है।कोटमेटा गांव और इंद्रावती नदी किनारे बने माओवादी स्मारकों को जांगला और भैरमगढ़ थाना पुलिस व CRPF ने संयुक्त कार्रवाई में नष्ट किया।
मंच और सभास्थलों को भी ध्वस्त कर नक्सली विचारधारा को करारा जवाब दिया गया है।जिले में शांति स्थापना की दिशा में यह एक अहम कदम माना जा रहा है।फिलहाल माओवादियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है।




