बिलासपुर

गौवंशो की जान बचाने पुलिस उतरी सड़क पर…..

 

Advertisement

(आशीष मौर्य संपादक) : बिलासपुर पुलिस ने सड़क दुर्घटनाओं में गोवंश और वाहन चालकों की सुरक्षा को लेकर एक अनोखी और मानवीय पहल की है। शहर में अब गोवंश को रेडियम पट्टी पहनाई जाएगी ताकि रात के अंधेरे में भी उनकी मौजूदगी नजर आ सके और हादसों को रोका जा सके।

Advertisement
रजनेश सिंह (वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक)

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन में बिलासपुर पुलिस ने “अतुलनीय बिलासपुर, सुरक्षित बिलासपुर” अभियान के तहत चेतना अभियान शुरू किया है। सड़क किनारे घूमते और बैठते गोवंशों को रेडियम पट्टी लगाकर रात के समय सड़क हादसों को रोकने का प्रयास किया जा रहा है।

इस अभियान में छत्तीसगढ़ सीसीटीवी एसोसिएशन ने सहयोग किया है। चेतना भवन में आयोजित कार्यक्रम में एसएसपी रजनेश सिंह ने सभी थानों, चौकियों और ट्रैफिक पेट्रोलिंग टीमों को लगभग 1000 रेडियम बेल्ट वितरित किए। कार्यक्रम में जिले के सभी वरिष्ठ अधिकारी, थाना प्रभारियों के साथ-साथ 100 से अधिक पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

 

इस अवसर पर एसोसिएशन के स्टेट प्रेसिडेंट जितेन्द्र जैन, रोहन जैन, कैलाश पेसवानी, उदित चेरानिया, सुजीत अग्रवाल और अन्य सदस्यों ने पुलिस के साथ मिलकर रेडियम पट्टियाँ वितरित कीं।अधिकारियों ने बताया कि यह रेडियम पट्टियाँ गोवंश के गले में लगाई जाएंगी, जिससे दूर से ही वाहन चालकों को जानवर दिख सके और वे दुर्घटना से बच सकें।बिलासपुर पुलिस की यह मानवीय और नवाचार से जुड़ी पहल आने वाले समय में सड़क सुरक्षा की दिशा में एक मिसाल बन सकती है।

Related Articles

Back to top button