बिलासपुर

VIDEO : नशेड़ी युवक कोरी डेम मे कर रहे थे मौज मस्ती- स्टंट बाजी, कोटा पुलिस ने सिखाया सबक

 

Advertisement

(आशीष मौर्य संपादक) : बिलासपुर – पुलिस के लाख समझाइस के बाद भी कुछ युवा अपनी जान जोखिम में डाल रहे है.कोरी डेम के वेस्ट वियर मे तेज बहाव के चलते क्षेत्र को सील कर दिया गया है. उसके बावजूद कुछ युवक वेस्ट वियर नहाते नजर आए. कोटा पुलिस को जैसे ही इसकी सूचना लगी वह तत्काल मौके पर पहुंची,और युवकों को जमकर सबक सिखाया.

Advertisement

गौरतलब है की सीपत थाना क्षेत्र के तुंगन नाले मे तेज बहाव में बहकर 3 साल के मासूम की मौत हो गई. लगातार हो रही घटनाओं के बाद पुलिस सतर्कता बरत रही है,लेकिन कुछ युवा मौज मस्ती के चक्कर मे अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं. बताया जा रहा है कि युवकों को वहां मौजूद सुरक्षा कर्मी ने वेस्ट वियर की तरफ जाने से मना किया,लेकिन युवक नहीं माने,किसी अप्रिय घटना को देखते हुए कोटा पुलिस मौके पर पहुंची तो सभी युवक नशे मे थे, यह विडिओ 24 जुलाई का है.कोटा पुलिस ने बताया की युवक बाइक से स्टंट भी मार रहे थे, सभी के खिलाफ धारा 185 की कार्यवाही भी की गयी है.

पुलिस की अपील :-लगातार हो रही घटनाओ को देखते हुए पुलिस ने ऐसे स्थानों मे नहीं जाने लोगो से अपील की है.वही खतरे के निशान से ऊपर बह रहे नदी नाले मे वाहन ले जाने की जोखिम ना उठाये.

Related Articles

Back to top button