मुंगेली

दीवार गिरने से 78 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, लगातार हो रही बारिश से हादसों का खतरा बढ़ा….

(हिमांशु मसीह) : मुंगेली – लगातार हो रही बारिश ने लोरमी क्षेत्र में जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। इसी बीच वार्ड क्रमांक 18 में एक 78 वर्षीय वृद्ध सुरेश नामदेव की दीवार गिरने से मौत हो गई।घटना उस वक्त हुई जब सुरेश नामदेव अपने घर के शौचालय जा रहे थे। उसी दौरान पड़ोसी की जर्जर दीवार, जो लगातार बारिश के कारण कमजोर हो चुकी थी, अचानक ढह गई और सुरेश नामदेव उसके मलबे में दब गए।

Advertisement

 

Advertisement

चीख-पुकार सुनकर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और मलबे से सुरेश नामदेव को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।सूचना मिलते ही लोरमी पुलिस मौके पर पहुंची, पंचनामा कार्रवाई की गई और शव को लोरमी अस्पताल के मर्च्युरी में रखवाया गया है। 27 जुलाई को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।

 

यह हादसा क्षेत्र में हो रही लगातार बारिश के कारण जर्जर निर्माणों से पैदा हो रहे खतरे को उजागर करता है। प्रशासन से अपील है कि ऐसे पुराने मकानों और दीवारों की जल्द जांच की जाए ताकि भविष्य में किसी और जान को खतरा न हो।

 

Related Articles

Back to top button