छत्तीसगढ़
BIG BREAKING : पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को ईडी ने लिया हिरासत में

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने हिरासत में लिया है। हिरासत में लेने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ईडी की कार्रवाई का जोरदार विरोध शुरू कर दिया है।
गुस्साए कार्यकर्ता ईडी की गाड़ी को घेरकर चैतन्य को ले जाने से रोकने की कोशिश कर रहे हैं। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है, लेकिन हालात अब भी तनावपूर्ण बने हुए हैं।



