छत्तीसगढ़

कार हादसा, हुंडई क्रेटा अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ी, बड़ा हादसा टला..

(प्रदीप भोई) : बिलासपुर में रविवार रात एक बड़ा हादसा होने से बाल-बाल बचा। रामा मैग्नेटो मॉल के पास एक हुंडई क्रेटा कार (नंबर CG10BH6665) अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई। यह घटना करीब रात 11:30 बजे की है।

Advertisement

घटना के तुरंत बाद, आस-पास के लोगों ने सतर्कता दिखाते हुए तारबाहर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और यातायात को नियंत्रित किया, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया।

Advertisement

फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है। हादसे के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है और यह जानने का प्रयास किया जा रहा है ।

कि क्या घटना के समय कार चालक नशे में था या कोई अन्य कारण था। पुलिस कार चालक की स्थिति और घटना के समय कार में मौजूद अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है।

Related Articles

Back to top button