छत्तीसगढ़

ED की रेड के बीच विधानसभा रवाना हुए पूर्व सीएम भूपेश बघेल…..

 

Advertisement

छत्तीसगढ़ की राजनीति एक बार फिर गर्मा गई है। भूपेश बघेल के भिलाई निवास पर आज सुबह ईडी ने छापा मारा है। यह कार्रवाई ऐसे वक्त में हुई है जब आज विधानसभा सत्र का अंतिम दिन है।

Advertisement

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया पर लिखा : ED आ गई। आज विधानसभा सत्र का अंतिम दिन है। अडानी के लिए तमनार में काटे जा रहे पेड़ों का मुद्दा उठाना था, लेकिन साहेब ने भिलाई निवास पर ED भेज दी।

ईडी टीम के साथ भारी संख्या में CRPF जवान भी मौजूद रहे। कार्रवाई के बीच भूपेश बघेल विधानसभा सत्र में शामिल होने के लिए रवाना हो गए। विधानसभा रवाना होते वक्त भी भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह पर तीखा हमला बोला।

भिलाई स्थित बघेल निवास पर ईडी की कार्रवाई को लेकर सुरक्षा के लिहाज से जिलेभर से अतिरिक्त फोर्स मंगाई गई है ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या विरोध प्रदर्शन को रोका जा सके।

Related Articles

Back to top button