रायपुर

प्लास्टर करते वक्त तीसरी मंजिल से गिरे दो मजदूर, एक की मौत

 

Advertisement

राजधानी रायपुर के वार्ड क्रमांक 35, सिविल लाइन थाना क्षेत्र में मंगलवार को बड़ा हादसा हुआ। पुजारी स्कूल के सामने एक निर्माणाधीन मकान में प्लास्टर करते वक्त तीसरी मंजिल से दो मजदूर गिर गए। हादसे में एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है।

Advertisement

बताया जा रहा है कि मकान मालिक ने बिना ठेकेदार के, कम पैसे में चौड़ी इलाके से मजदूर बुलवाए थे। न मजदूरों को अनुभव था, न ही खुद मकान मालिक को। हादसे के बाद घायल मजदूर को अस्पताल ले जाया गया, पर एक की जान नहीं बच सकी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Related Articles

Back to top button