छत्तीसगढ़

मानसून की रफ्तार हुई धीमी, इन इलाकों में बारिश की संभावना…..

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : छत्तीसगढ़ में मानसून फिलहाल थोड़ा सुस्त है… लेकिन उत्तरी हिस्सों में बादल अब भी बरस रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार,अगले 5 दिनों तक मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ के जिलों में वर्षा की गतिविधियों में कमी रहने की संभावना है। हालांकि, उत्तर छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग में अगले एक सप्ताह तक मध्यम वर्षा का दौर जारी रह सकता है। पिछले 24 घंटों में बिलासपुर, दुर्ग, रायपुर और बस्तर संभागों के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा रिकॉर्ड की गई, जबकि सरगुजा संभाग में अधिकांश स्थानों पर मध्यम वर्षा, और कुछ जगहों पर भारी वर्षा भी दर्ज की गई।

Advertisement

मानसून द्रोणिका अब सूरतगढ़ से होते हुए उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी तक सक्रिय है।उत्तरी हरियाणा से लेकर झारखंड और बंगाल की खाड़ी तक एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है।वहीं उत्तर-पूर्व मध्य प्रदेश में चक्रवाती परिसंचरण बना है, जिससे आने वाले दिनों में वातावरण में नमी बनी रहेगी।
पूर्वानुमान और चेतावनी

Advertisement

राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना। कुछ स्थानों पर मेघगर्जन और बिजली चमकने की चेतावनी जारी की गई है। आने वाले दो दिनों का दृष्टिकोण प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा और गरज-चमक के आसार बने रहेंगे।

कुल मिलाकर, उत्तर छत्तीसगढ़ में रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी रहेगा, जबकि मध्य और दक्षिण हिस्सों में राहत के कुछ दिन मिल सकते हैं।

Related Articles

Back to top button