छत्तीसगढ़बिलासपुर

चाकूबाजी के आरोपियों का पुलिस ने निकाला जुलूस….

(आशीष मौर्य के साथ प्रदीप भोई) : बिलासपुर : श्रीकांत वर्मा मार्ग में कुंदन पैलेस के पास शनिवार की रात बाइक सवार युवकों ने व्यवसायी को घेरकर उस पर चाकू से हमला कर दिया।

Advertisement

हमले के बाद बाइक सवार युवक भाग निकले। इधर लहूलुहान व्यवसायी को साथियों ने किसी तरह अस्पताल पहुंचाया। घायल को अस्पताल में भर्ती कर उपचार किया जा रहा है।सभी आरोपी पकड़े गये है.

Advertisement

योगेश पंजवानी रोज की तरह अपने व्यापार विहार स्थित ट्रेडिंग कंपनी के नाम से संचालित दुकान को बंद कर करीब 8.30 में कुंदन पैलेस के तरफ़ जाने निकला था। जैसे ही वह कुंदन पैलेस पहुंचा था।

तभी उनकी बाइक से एक अन्य बाइक की ठोकर लगने का कारण बता तीन अज्ञात बाइक सवार युवकों ने योगेश पंजवानी के साथ लूट का प्रयास किए। इस बीच अपने मंसूबों पर कामयाब नही होता देख युवकों ने योगेश पंजवानी पर चाकू से हमला कर दिया। जिससे योगेश के पीठ और पेट में गंभीर चोटे आई है।

वही घटना के बाद लोगो की भीड़ देख आरोपी युवक मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने व्यवसायी से पूछताछ कर आरोपियों को गिरफ़्तार कर लिया है.

आरोपियों मे जैदुल हक, सैयद साद अली , वेद प्रसाद जांगडे, हंसराज राय, आदिल खान, सैयद अहमद रजा, आकाश दिवाकर, पी प्रशांत राव, विधि से संघर्षरत बालक शामिल है.

लूट में नाकाम होने के बाद आरोपी युवको ने अपने पास रखे चाकू से उस पर हमला कर दिया।वही आसपास लोगो की भीड़ को आते देख वह अपनी मोटरसाइकिल को छोड़ कर अपने दूसरे साथी के साथ गाड़ी में बैठ कर फरार हो गया घटना की जानकारी लगते ही तत्काल सिविल लाइन थाना प्रभारी आर्या अपने स्टाफ के साथ सिम्स अस्पताल पहुंचे।

जिसके बाद मामले की जानकारी लेकर तत्काल टीम को आरोपियों की धरपकड़ के लिए रवाना हुई, नाबालिग सहित अबतक 9 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.जिनके खिलाफ कार्यवाही की गयी है.

Related Articles

Back to top button