छत्तीसगढ़
IAS यशवंत कुमार को मिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग का अतिरिक्त प्रभार….

नई दिल्ली स्थित भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर छत्तीसगढ़ शासन ने वरिष्ठ IAS अधिकारी यशवंत कुमार (बैच 2007), मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, छत्तीसगढ़ को अब सचिव, खेल एवं युवा कल्याण विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है।
उनके कार्यभार ग्रहण करते ही हिमशिखर गुप्ता (IAS 2007), जो वर्तमान में श्रम विभाग के सचिव व गृह एवं जेल विभाग सहित अन्य जिम्मेदारियों के साथ खेल विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी संभाल रहे थे, उन्हें खेल विभाग के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है। उनके अन्य विभागीय प्रभार यथावत बने रहेंगे।




