ऑनलाइन लूडो में सट्टा: सरकंडा पुलिस ने ACCU की मदद से 20 लाख की सट्टेबाजी का किया भंडाफोड़, खाईवाल समेत 4 गिरफ्तार.

(आशीष मौर्य संपादक/मयंक सिंह) : बिलासपुर – सटोरियों ने अब लूडो मे भी ऑनलाइन हार जीत पर सट्टा खिलाने का नया प्लेटफार्म तैयार किया है. ACCU की मदद से सरकंडा पुलिस ने एक बड़े खाईवाल सहित 4 सटोरियों को गिरफ्तार किया है. जों व्हाट्सप्प पर ग्रुप बनाकर ऑनलाइन लूडो खिलाते थे. मामले में पुलिस ने पांच मोबाइल एक लैपटॉप और लगभग 20 लाख के ट्रांजैक्शन लिखी डायरी जप्त किया है.
ऑनलाइन लूडो में सटोरियों को प्लेटफार्म उपलब्ध कराकर गेम खिलाने वाले 4 आरोपियों को ACCU और सरकंडा पुलिस ने लोकल इंटेलिजेंस से मिली सूचना के आधार पर सरकंडा स्थित स्वर्णिम एरा कॉलोनी के एक मकान से गिरफ्तार किया है. पकड़ा गया खाईवाल राहुल छाबड़ा मूलता मध्य प्रदेश के शहडोल का रहने वाला है. जो कि शहर में एक हफ्ता पहले ही आया था. उसने स्वर्णिम एरा कॉलोनी में एक मकान किराए में लेकर अपने दोस्त सुमित चंदवानी,ओमप्रकाश नगवानी मोहित बर्मन के साथ मिलकर सटोरियों को ऑनलाइन लूडो प्लेटफार्म उपलब्ध कराता था. आरोपियों के द्वारा व्हाट्सएप में श्याम लूडो किंग के नाम पर ग्रुप भी बनाया था जिसमें सटोरियों को जोड़कर उन्हें कोड उपलब्ध कराया जाता था.और इसी के माध्यम से ऑनलाइन सट्टा खिलाकर लूडो मे हार जीत का जुआ खेला जाता था. मामले में पुलिस ने आरोपियों से पांच नग मोबाइल लैपटॉप और लाखों रुपए की सट्टा पट्टी जप्त की है.
पकड़ा गया खाईवाल राहुल छाबड़ा पहले भी सट्टे के मामले में पकड़ा जा चूका है. इसके द्वारा एक महिला का खाता खुलवाकर उसमें ऑनलाइन सट्टा का पैसा मंगवाया जाता था.सरकंडा पुलिस मे सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई की है. वही खाईवाल राहुल छाबड़ा की कुंडली भी निकाली जा रही है.




