रायपुर
हाइवा व यात्रियों से भरी बस की भिड़ंत, 3 यात्रियों की मौत, 6 घायल…..

रायपुर – मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की जान चली गई, जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा रायपुर जा रही एक रॉयल बस के अभनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम केंद्री के पास हाईवे पर दूसरी गाड़ी से भिड़ंत के दौरान हुआ।
घटना में बस क्रमांक CG 04 E 4060, जो कि जगदलपुर से रायपुर की ओर जा रही थी, केंद्री गांव के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे के दौरान मौके पर ही तीन यात्रियों की मौत हो गई, जिनकी पहचान इस प्रकार की गई है:
- अजहर अली पिता इकबाल अली, उम्र 30 वर्ष, निवासी सरगीपाल, कोंडागांव
- बलराम पटेल पिता मनीराम पटेल, उम्र 46 वर्ष, निवासी कुम्हारपारा, जगदलपुर
- बरखा ठाकुर, पति डॉ. बीजेंद्र ध्रुव, उम्र 31 वर्ष, निवासी ग्राम गुरूडीह, थाना तुमगांव, जिला महासमुंद
वहीं इस हादसे में घायल हुए यात्रियों की सूची इस प्रकार है:
- धनीराम सेठिया, उम्र 30 वर्ष, निवासी अनार, थाना लोहारी गुड़ा, जगदलपुर
- गणेश्वर प्रसाद बर्मन, उम्र 49 वर्ष, निवासी ए.सी.ई.एल. पंप हाउस कॉलोनी, कोरबा
- तीजन यादव, उम्र 23 वर्ष, निवासी अशालनार, थाना कोंडागांव
- भूषण निषाद, उम्र 21 वर्ष, निवासी भवानीपुर, थाना गीतपुरी, बलौदाबाजार
- श्रीमती सुमन देवी, उम्र 60 वर्ष, निवासी जमालपुर, जिला मुंगेर (बिहार), वर्तमान पता – जगदलपुर
- संध्या कुमार, उम्र 30 वर्ष, निवासी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, थाना बोधघाट, जगदलपुर
फिलहाल घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी हुई है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार को हादसे का कारण माना जा रहा है।




