जशपुर

ऑपरेशन अंकुश: अपहरण और SC/ST एक्ट के मामले में छह साल से फरार आरोपी गिरफ्तार

 

Advertisement

जशपुर पुलिस को ऑपरेशन अंकुश के तहत बड़ी सफलता मिली है। वर्ष 2018 से अपहरण, मारपीट और SC/ST एक्ट के गंभीर मामले में फरार चल रहे आरोपी कमलेश यादव (उम्र 28 वर्ष) को पुलिस ने ग्राम बाघिमा से गिरफ्तार कर लिया है।

Advertisement

मामला चौकी पंडरापाठ क्षेत्र का है, जहां पीड़ित संत कुमार ने वर्ष 2018 में अपहरण, बंधक बनाकर मारपीट व जातिसूचक गाली-गलौज की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पहले ही इस मामले में 12 आरोपी जेल भेजे जा चुके थे, जबकि कमलेश यादव फरार था। पुलिस की मुखबिर तंत्र व साइबर टीम की मदद से आरोपी को धर दबोचा गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई में डीएसपी आजाक भावेश कुमार समरथ, सहायक उप निरीक्षक मार्टिन खलखो समेत टीम के अन्य सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। ऑपरेशन अंकुश के तहत फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

Related Articles

Back to top button