देश

दवा फैक्ट्री के रिएक्टर में विस्फोट के बाद लगी आग….8 मजदूरों की मौत

तेलंगाना के संगारेड्डी जिले के पाशमिलाराम औद्योगिक एस्टेट में एक केमिकल फैक्ट्री में हुए विस्फोट में कम से कम 8 मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक हादसे में 15 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि विस्फोट के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। आग पर काबू पाने के लिए दमकल की 11 गाड़ियां मौके पर तैनात हैं। कई मजदूरों के अब अंदर भी अंदर फंसे होने की आशंका जताई जा रही है।

Advertisement

पुलिस ने प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से बताया कि विस्फोट की वजह से इंडस्ट्रियल शेड के चिथड़े उड़ गए। धमाका इतना जोरदार था कि कुछ मजदूर हवा में उछलकर करीब 100 मीटर दूर जा गिरे। एक अधिकारी ने बताया, “लगभग सभी मजदूर फैक्ट्री से बाहर निकल आए, लेकिन कुछ मजदूरों के अभी भी के अंदर फंसे होने की आशंका है।”

Advertisement

अधिकारियों ने बताया है कि हादसे में आस-पास की बिल्डिंगों को भी काफी नुकसान पहुंचा है। विस्फोट के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई है। आसपास के क्षेत्रों में काला धुआं फैलने से लोगों को सांस लेने में दिक्कत होने की शिकायत भी सामने आई है। एहतियात के तौर पर आसपास के इलाके से लोगों को बाहर निकाला जा रहा है।

Related Articles

Back to top button