EXCLUSIVE :-जिला अस्पताल में बिना निविदा लाखों का कबाड़ हो रहा गायब….! लोकस्वर ने कैद की तस्वीर

(दिलीप जगवानी/जयेन्द्र गोले) : बिलासपुर – सरकारी अस्पतालो से लाखों का कबाड़ गायब हो जाता है और इसका किसी को पता भी नही चलता. दरअसल इसके पीछे वहाँ ऊपर से नीचे तक पूरा सिस्टम इस चोरी मे लिप्त होता है. इस बात का खुलासा एक दिन पहले हुआ. जिला अस्पताल के पीछे समाज कल्याण विभाग के पुनर्वास केंद्र के पास एक मेटाडोर मे कुछ लोग कबाड़ भर रहे थे. यह नजारा लोकस्वर के कैमरे मे कैद होने लगा यह देखकर यहाँ मौजूद तीन चार अनजान युवक विरोध करने लगे. अब तक टूटे स्ट्रेचर व्हीलचेयर टेबल कुर्सी का काफ़ी मात्रा मे कबाड़ डंप कर लिया था. और उससे ज्यादा फर्श पर पड़ा हुआ था. आक्शन मे कबाड़ लेने की बात कहकर कैमरामेन को टालना चाहा, पेपर दिखाने कहा तो धमकी पर उतर आये.
यह घटना शनिवार शाम छह और सात बजे के बीच हुई. उस वक़्त मुगेली जिला पासिंग खड़े मेटाडोर मे बाहरी लोग धड़ल्ले से अस्पताल से निकला कबाड़ भर रहे थे. एक युवक खुद को कबाड़ खरीददार बताते हुए जिला अस्पताल के एक अधिकारी के कहने पर सारा कबाड़ उठाने पहुंचा था. लेकिन लोकस्वर की यहाँ उपस्थिति से सरकारी माल की चोरी पकड़ ली गई.
इस वक़्त यहाँ जिला अस्पताल का एक कर्मचारी मौजूद था जिसे कथित डॉ अफसर ने कबाड़ ठिकाने लगाने तैनात रहने कहा था.इधर मौखिक बिक्री यानि सरकारी माल की चोरी का भंडाफोड़ हो चूका था. लोकस्वर की आईडी देखकर सौ रूपये मे खरीदने की धमकी देने वाले धीरे धीरे खिसकने लगे.
मामला बिगड़ता देख अस्पताल का कर्मचारी भी भाग खड़ा हुआ. मेटाडोर मे भरा कबाड़ वापस उतार कर वे भी वाहन समेत उलटे पाँव लौट गए. करीब चार टन कबाड़ जिसकी अनुमानित क़ीमत 70 हजार रूपये है चोरी छिपे बिक्री होने से बचा लिया. यहां लगे सीसीटीवी फुटेज मे पूरा घटनाक्रम रिकार्ड हो गया है.
सवाल है सिविल सर्जन डॉ अनिल गुप्ता सरकारी अस्पताल मे चोरी करने आये अज्ञात लोगो के खिलाफ और मेटाडोर मालिक की शिकायत थाने मे करेंगे या नही.




