टोनही के संदेह में महिला से दुर्व्यवहार करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार….

जांजगीर-चांपा – टोनही के संदेह में महिला से दुर्व्यवहार करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला मुलमुला थाना क्षेत्र के बनाहिल गांव का है।दिनांक 28 मई की रात लगभग 8:30 बजे बनाहिल गांव में रहने वाली एक महिला के घर दो आरोपी बुधेलाल लहरे और गोविंदा लहरे जबरन घुस गए। दोनों ने महिला को टोनही कहकर अश्लील गाली-गलौच की और जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान महिला से धक्का-मुक्की भी की गई।घटना की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
पुलिस ने आरोपियों पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 296, 351(2), 118(1), 3(5) बीएनएस और छत्तीसगढ़ टोनही प्रताड़ना निवारण अधिनियम की धारा 4, 5 के तहत मामला दर्ज किया है।
इस गंभीर मामले में पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय (IPS) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप और एसडीओपी प्रदीप सोरी के मार्गदर्शन में थाना मुलमुला की टीम ने तत्परता से कार्रवाई की।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उप पारस पटेल, प्रधान आरक्षक राजमणि द्विवेदी, आरक्षक मनोज रत्नेश और देव मरकाम का महत्वपूर्ण योगदान रहा।पुलिस की त्वरित कार्रवाई से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। महिला सुरक्षा को लेकर पुलिस की इस संवेदनशीलता की हर ओर सराहना हो रही है।




