बिलासपुर

तेज़ रफ्तार कार दीवार से टकराई, 3 युवकों की मौके पर मौत, 2 गंभीर….

 

Advertisement

बिलासपुर के सकरी थाना क्षेत्र अंतर्गत बिनोरी मोड़ के पास शनिवार दोपहर तेज़ रफ्तार कार अनियंत्रित होकर दीवार से टकरा गई। हादसे में कार सवार तीन युवकों – पवन रात्रे, सुरेश वासुदेव और विजय राजपूत की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य मोनू यादव और जयंत वैष्णव गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी युवक प्लंबिंग का काम कर घर लौट रहे थे।

Advertisement

घायलों को बिलासपुर सिम्स अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों ने मोड़ पर सुरक्षा उपायों की मांग की है, जहां पहले भी कई हादसे हो चुके हैं।

Related Articles

Back to top button