Uncategorized

जमीन बंटवारे के विवाद में बहन के बेटे ने ही की थी बड़ी मां की हत्या, हुआ गिरफ्तार

(आशीष मौर्य संपादक/जयेन्द्र गोले) : बिलासपुर – कोटा थाना क्षेत्र के ग्राम खुरदुर में एक बुजुर्ग महिला की अंधे कत्ल की गुत्थी को पुलिस ने महज 24 घंटे में सुलझा लिया है। जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि महिला की हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि उसकी ही छोटी बहन के बेटे ने जमीन बंटवारे के विवाद में की थी।

Advertisement

मृतका कुंवारियां बाई बघेल, उम्र लगभग 60 वर्ष, गांव के बाहर परसा पत्ता तोड़ने गई थी, तभी आरोपी सौखी नवरंग ने धारदार कुल्हाड़ी (टांगिया) से सिर और गले पर हमला कर हत्या कर दी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Advertisement
हत्या का आरोपी सौखी नवरंग

घटना 18 जून 2025 को सामने आई, जब ग्राम खुरदुर के होल्हे मैदान में महिला का शव मिला। सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अर्चना झा और SDOP कोटा नूपुर उपाध्याय के नेतृत्व में एफएसएल और डॉग स्क्वॉड टीम के साथ मौके का मुआयना किया गया।

विवेचना के दौरान मृतका के भांजे सौखी नवरंग पर संदेह गहराया, जो मृतका की जमीन पर हिस्सा न मिलने को लेकर वर्षों से नाराज था। पूछताछ में उसने जुर्म स्वीकार कर लिया।

पुलिस ने अपराध क्रमांक 593/25, धारा 103(1) BNS के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी तोप सिंह नवरंग, एएसआई ओंकार बंजारे, प्रधान आरक्षक घनश्याम आडिल सहित कई पुलिसकर्मियों की भूमिका सराहनीय रही।

Related Articles

Back to top button