Uncategorized

प्रधानमंत्री पोषण शक्ति योजना के तहत स्वामी आत्मानंद स्कूल में न्योता भोज का आयोजन..

(सुहैल आलम) : प्रधानमंत्री पोषण शक्ति योजना के अंतर्गत सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा देते हुए पेंड्रा के स्वामी आत्मानंद विद्यालय में न्योता भोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर स्कूली बच्चों को स्वादिष्ट भोजन परोसा गया, जिसमें हलवा विशेष रूप से आकर्षण का केंद्र रहा।

Advertisement

यह कार्यक्रम विद्यालय की कक्षा 4 की छात्रा मीनाक्षी बुंदेला, पिता अंकुर बुंदेला, के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य श्री वर्मा, शिक्षकगण और छात्रों ने मिलकर इस भोज का आनंद लिया। बच्चों ने उत्साहपूर्वक स्वादिष्ट भोजन का लुत्फ उठाया।

Advertisement

विद्यालय के प्राचार्य श्री वर्मा ने सभी अभिभावकों और समुदाय के लोगों से आग्रह किया कि यदि वे इस तरह के न्योता भोज कार्यक्रम आयोजित करना चाहते हैं, तो कम से कम दो दिन पहले इसकी सूचना विद्यालय को दें, ताकि सभी तैयारियां समय पर हो सकें और बच्चों को इसका लाभ मिल सके।

यह कार्यक्रम बच्चों के बीच आपसी मेलजोल बढ़ाने और सामुदायिक सहभागिता को प्रोत्साहित करने का एक अद्वितीय प्रयास रहा।

Related Articles

Back to top button