बिलासपुर

बिलासपुर रेंज में साइबर अपराध पर फोकस: विवेचकों के लिए तकनीकी प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : बिलासपुर – शुक्रवार को बिलासा गुड़ी स्थित चेतना सभागार में रेंज स्तरीय पुलिस प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस विशेष क्लास का उद्देश्य था विवेचकों को नवीन तकनीकी साधनों, साइबर अपराध की जांच प्रक्रिया, और डिजिटल साक्ष्य के संग्रहण के बारे में प्रशिक्षण देना, ताकि वे बदलते समय के साथ और अधिक प्रभावी तरीके से अपराधों की तह तक पहुंच सकें।

Advertisement

प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन बिलासपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक डॉ. संजय शुक्ला के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम में संभाग के सभी जिलों से विवेचक, आईओ (Investigating Officers) और तकनीकी शाखा से जुड़े पुलिसकर्मी शामिल हुए।
प्रशिक्षण का फोकस था कि किस तरह पुलिस तकनीकी रूप से दक्ष होकर साइबर अपराधों की गहराई से विवेचना कर सकती है और डिजिटल साक्ष्य को सुरक्षित एवं वैध तरीके से कोर्ट में प्रस्तुत कर सकती है।

Advertisement

कार्यक्रम में पुलिस मुख्यालय रायपुर से आए विशेषज्ञों ने अलग-अलग सत्र लिए। इन सत्रों में उन्होंने समझाया कि कैसे मोबाइल ऐप, सरकारी पोर्टल, ट्रैकिंग टूल्स और डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए अपराधों की जांच की जा सकती है। साक्ष्य संकलन, डिजिटल फुटप्रिंट, फोन ट्रेसिंग, फ्रॉड ट्रांजैक्शन ट्रैकिंग, और डिजिटल लॉ के अनुपालन जैसे विषयों पर व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया गया। स्पेशल ब्रांच (SB) से आए साइबर एक्सपर्ट्स ने भी महत्वपूर्ण इनपुट दिए। उन्होंने बताया कि कैसे डिजिटल फ्रॉड, सोशल मीडिया अपराध, और फर्जी पहचान से जुड़े मामलों की तकनीकी जांच और डेटा एनालिसिस की जाती है।

इस तरह के तकनीकी प्रशिक्षण कार्यक्रम पुलिस महकमे को साइबर फ्रेंडली और तकनीकी रूप से सक्षम बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हैं।
बिलासपुर रेंज में आयोजित इस क्लास से विवेचकों को नए उपकरणों, विधियों और सोच से लैस किया गया है। आने वाले समय में यह दक्षता साइबर अपराधों की जड़ों तक पहुंचने में बेहद कारगर साबित होगी।

 

Related Articles

Back to top button