बिलासपुर

बिजली कटौती पर कांग्रेस का हल्ला बोल, CSEB दफ्तर का किया घेराव.

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : बिलासपुर में लगातार बिजली कटौती से परेशान जनता की आवाज़ अब सड़कों पर गूंजने लगी है। गर्मी, उमस और घंटों बिजली गुल रहने के विरोध में कांग्रेस ने बिजली विभाग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

Advertisement

बिलासपुर शहर के नेहरू नगर जोन स्थित सीएसईबी कार्यालय का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने घेराव किया। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों ने बिजली सप्लाई की बदहाल व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए नारेबाजी की। उनका कहना है कि बिजली विभाग मेंटेनेंस, ट्रांसफार्मर की कमी या बारिश-हवा का बहाना बनाकर हर बार सप्लाई ठप कर देता है। गर्मी में बच्चे, बुजुर्ग और अस्पतालों के मरीज बेहाल हैं, लेकिन विभाग कोई सुधार नहीं कर रहा। कांग्रेस नेताओ और प्रदर्शनकारियो ने कहा हमने कई बार ज्ञापन दिए, आंदोलन किए लेकिन बिजली विभाग का रवैया ढीठ बना हुआ है।

Advertisement

कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि अगर बिजली आपूर्ति में सुधार नहीं हुआ तो आगे और बड़ा आंदोलन किया जाएगा। अब देखना होगा कि कांग्रेस के इस विरोध के बाद बिजली विभाग नींद से जागता है या फिर शहरवासी यूं ही अंधेरे में जीने को मजबूर रहेंगे।

 

Related Articles

Back to top button