मॉल के स्पा सेंटरों में पुलिस की छापेमारी, कई युवतियां और युवक हिरासत में

छत्तीसगढ़ की इस्पात नगरी भिलाई से में शनिवार रात पुलिस ने सूर्या मॉल स्थित 8 स्पा सेंटरों पर एक साथ छापेमारी कर अवैध गतिविधियों का भंडाफोड़ किया है।इस कार्रवाई में पुलिस ने 10 युवतियों और 3 युवकों को हिरासत में लिया है। स्पा सेंटरों से कई संदिग्ध वस्तुएं भी बरामद की गई हैं। छापेमारी एएसपी पदमश्री तंवर के नेतृत्व में महिला टीआई और रक्षा टीम के साथ की गई।
दुर्ग जिले में लंबे समय से स्पा सेंटरों में संदिग्ध गतिविधियों की शिकायतें मिल रही थीं। सूर्या मॉल के स्पा सेंटर भी जांच के दायरे में थे। आखिरकार पुलिस ने शनिवार रात सख्त कार्रवाई की।
एएसपी तंवर ने बताया कि हिरासत में लिए गए युवक-युवतियों से पूछताछ जारी है और पूरे मामले का खुलासा आज किया जाएगा। पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है, और अन्य स्पा सेंटर भी अब जांच के घेरे में आ गए हैं।




