भिलाई

हाईवा की ठोकर से एक ही परिवार के 3 लोगों की हुई मौत…..

दुर्ग – जिले में तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर देखने को मिला है. दुर्ग जिले के ग्राम ढोर में तेज रफ्तार ट्रक ने तीन लोगों की जान ले ली. तीनों एक ही परिवार के थे. इस सड़क हादसे में एक 2 साल का बच्चा भी काफी जख्मी हुआ है. उसका इलाज चल रहा है.

Advertisement

Advertisement

ट्रक ने बाइक को टक्कर मारी: घटना आज सुबह की है. तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त था कि एक ही परिवार के तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई. घटना के बाद आक्रोशिक परिजनों और गांव के लोगों ने हाइवे जाम कर दिया है. सड़क पर बैठकर प्रदर्शन कर रहे हैं. ग्रामीणों का आरोप है कि ट्रक रॉन्ग साइड से आ रहा था, जिससे एक्सीडेंट हुआ.

Related Articles

Back to top button