रायगढ़

पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 20 टन अवैध कबाड़ के साथ ट्रक जब्त, चालक गिरफ्तार

 

Advertisement

रायगढ़ जिले की छाल पुलिस ने अवैध कबाड़ परिवहन पर बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 20 टन स्क्रैप लदा एक ट्रक जब्त किया है। ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Advertisement

टीआई मोहन भारद्वाज के नेतृत्व में बीती रात छाल पुलिस ने हाटी मुख्य मार्ग पर नाकेबंदी कर एक संदिग्ध 12 चक्का ट्रक को रोका। जांच में उसमें भारी मात्रा में लोहा, टीन और स्क्रैप पाया गया, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 7 लाख रुपये बताई जा रही है। वहीं ट्रक की बाजार कीमत 12 लाख रुपये के करीब है। इस तरह कुल 19 लाख की संपत्ति जब्त की गई।

पुलिस ने चालक घनश्याम प्रसाद माझी से दस्तावेज मांगे, लेकिन वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। मामला चोरी की संपत्ति का शक होने पर ट्रक सहित कबाड़ जब्त कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ इस्तगासा क्रमांक 3/2025 के तहत बीएनएसएस की धारा 35(क)(ड) और 303(2) के अंतर्गत मामला दर्ज किया है। इस कार्रवाई में टीआई मोहन भारद्वाज, प्रधान आरक्षक शंभू पाण्डेय, आरक्षक गोविंद बनर्जी और उमेद उरांव की अहम भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल और एसडीओपी प्रभात पटेल के मार्गदर्शन में की गई यह कार्रवाई अवैध व्यापार पर बड़ी चोट मानी जा रही है।

 

Related Articles

Back to top button