छत्तीसगढ़
पिकनिक मनाने गए 2 युवक डैम में डूबे…..

भिलाई के मरोदा डैम में पिकनिक मनाने गए चार दोस्तों में से दो युवकों की डूबने से मौत हो गई। मृतकों की पहचान पावर हाउस निवासी साहिल (25) और शिक्षित नगर निवासी जुनैद (25) के रूप में हुई है।
सोमवार शाम चारों दोस्त मरोदा डैम घूमने पहुंचे थे, जहां साहिल और जुनैद पानी में उतरे, लेकिन गहराई का अंदाज़ा न होने के कारण डूब गए। साथ आए फैजल और अविनाश ने शोर मचाकर आसपास के लोगों से मदद मांगी, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। गोताखोरों की मदद से दोनों के शव बाहर निकाले गए।
सूचना पर नेवई पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मामले में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।




