देश
RRB NTPC का एडमिट कार्ड जारी

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) की ओर से NTPC नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (ग्रेजुएट) परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थी अपने एडमिट कार्ड क्षेत्रीय आरआरबी वेब के जरिए डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि डालकर लॉग इन करना होगा।
आरआरबी की ओर से नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी (ग्रेजुएट) भर्ती के लिए कम्प्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) का आयोजन 5 जून 2025 से 23 जून 2025 तक किया जाएगा। परीक्षा से 4 दिन पहले उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड को जारी किया जाएगा।
ये है rrb एडमिट कार्ड का लिंक
https://rrb.digialm.com/EForms/configuredHtml/33015/94346/login.html




