
रायपुर के सरस्वती नगर क्षेत्र के G.E. रोड स्थित रिलायंस डिजिटल स्टोर में 25-26 मई की रात अज्ञात आरोपी ने स्टोर के कांच तोड़कर भीतर घुसकर 17 आईफोन, 2 स्मार्टवॉच और 1 एप्पल ईयरपॉड चुरा लिए थे।
पुलिस ने CCTV फुटेज की मदद से चौबे कॉलोनी निवासी मयंक दीक्षित को चोरी के मामले में गिरफ्तार किया, जिसने पूछताछ में बताया कि चोरी का माल उसने निखिल गर्ग, चंदन वर्मा, अमित अग्रवाल और आशीष लखवानी को बेचा है।
इसके बाद पुलिस ने इन चारों को चोरी का माल खरीदने के आरोप में गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से कुल 16 आईफोन, 2 स्मार्टवॉच, 1 एप्पल ईयरपॉड और एक एक्टिवा स्कूटर जब्त किया। जब्त कुल माल की कीमत करीब 21 लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने इस पूरे मामले में बीएनएस की धारा 331(4), 305, 3(5) और 317(4) के तहत कार्रवाई की है।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम :
मयंक दीक्षित (मुख्य आरोपी)
अमित अग्रवाल
निखिल गर्ग
चंदन वर्मा
आशीष लखवानी
इस पूरे ऑपरेशन में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और सरस्वती नगर थाना की संयुक्त टीम ने अहम भूमिका निभाई। वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा-निर्देश में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर एक बड़ी चोरी का खुलासा किया है।



