छत्तीसगढ़
नक्सलियों के खिलाफ वीरता दिखाने वाले 295 जवानों को मिला आउट आफ टर्न प्रमोशन

नक्सल मोर्चे पर अदम्य साहस और बहादुरी का प्रदर्शन करने वाले पुलिसकर्मियों को बड़ा सम्मान मिला है। सरकार ने कुल 295 पुलिस जवानों को आउट ऑफ टर्न प्रमोशन देने का आदेश जारी किया है।
इन बहादुर जवानों ने नक्सल प्रभावित इलाकों में कार्य करते हुए असाधारण वीरता का परिचय दिया है। जारी आदेश के अनुसार, प्रमोशन पाने वालों में आरक्षक, प्रधान आरक्षक, सब इंस्पेक्टर और असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारी और कर्मचारी शामिल हैं।












