बिलासपुर

VIDEO : पेट्रोल कम डालने की शिकायत करना पड़ा भारी….पंप कर्मचारियों ने की युवक की पिटाई

 

Advertisement

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : बिलासपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां पेट्रोल कम डालने की शिकायत करना एक युवक को महंगा पड़ गया। घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है। बताया जा रहा है कि लोकेश चावला नामक युवक अपने साथी के साथ गुम्बर पेट्रोल पंप में पेट्रोल भरवाने गया था।

Advertisement

लोकेश ने अपनी पल्सर बाइक में 100 रुपए का और एक अन्य बाइक में 50 रुपए का पेट्रोल भरवाया, लेकिन उसे शक हुआ कि पेट्रोल कम डाला गया है। जब उसने इस पर आपत्ति जताई और उपभोक्ता फोरम में शिकायत की बात कही, तो पंप कर्मियों ने उस पर हमला कर दिया।

करीब 7-8 पेट्रोल पंप कर्मचारियों ने लोकेश और उसके साथी गिरीश सैनी को बुरी तरह पीटा। मारपीट का एक वीडियो भी सामने आया है, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

पीड़ित लोकेश का आरोप है कि उसके पास ऑटो डीलिंग के करीब 60 हजार रुपए थे, जिसमें से 10 हजार रुपए उसकी जेब से निकाल लिए गए यानी लूटपाट भी की गई। यही नहीं, एक अन्य व्यक्ति अनील केवट के साथ भी इसी तरह की घटना हुई। उसने भी पेट्रोल कम दिए जाने पर विरोध किया, तो उसे भी पीटा गया।

घटना के बाद पीड़ितों ने सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और वायरल वीडियो को भी सबूत के तौर पर खंगाला जा रहा है।

अब देखना होगा कि क्या बिलासपुर पुलिस इन गुंडा पेट्रोल पंप कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई करती है या फिर मामला ठंडे बस्ते में चला जाएगा।

 

Related Articles

Back to top button