छत्तीसगढ़मुंगेली

“ऑपरेशन बाज” के तहत 4 अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार, 45 किलो गांजा जब्त

Advertisement

(मनीष नामदेव) : मुंगेली जिले में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए 4 अंतर्राज्यीय गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन बाज” के तहत की गई।

Advertisement

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबड़ा और उप पुलिस अधीक्षक नवनीत पाटिल के मार्गदर्शन में सायबर सेल और सरगांव थाना की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर चंद्रखुरी रेस्ट हाउस के पास एक संदिग्ध डिजायर कार को रोका।

कार की तलाशी लेने पर उसमें सवार चार लोगों के पास से 45 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया। गिरफ्तार आरोपियों के नाम हैं –

  1. विरेंद्र कुमार यादव
  2. मोनू कुशवाह
  3. महेंद्र क्षत्री
  4. श्रीराम कुर्रे

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 45 किलोग्राम गांजा जिसकी अनुमानित कीमत 4 लाख 50 हजार रुपए है, एक डिजायर कार जिसकी कीमत 6 लाख 50 हजार रुपए है, और 5 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। कुल जब्ती की कीमत लगभग 11 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Related Articles

Back to top button